Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा

समय-सारिणी का पालन कर केंद्र पहुँचने की अपील

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
(मॉडल कॉलेज परीक्षा केंद्र

मॉडल कॉलेज राजमहल केंद्र पर एसकेएमयू दुमका की यूजी तृतीय सेमेस्टर माइनर ग्रुप-सी परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें 246 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

साहिबगंज: सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2025 के अंतर्गत माइनर ग्रुप–सी की ओर परीक्षा मॉडल कॉलेज राजमहल परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। यह परीक्षा सत्र 2024–28 के लिए ली गई।

प्रथम पाली में मॉडल कॉलेज राजमहल एवं बी.एल.एन.एल. बोहरा कॉलेज के कुल 262 परीक्षार्थी नामांकित थे। इनमें से 246 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य-सह-केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी वीक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान यदि कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, अनुचित सामग्री अथवा किसी अन्य माध्यम से नकल करते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय के परीक्षा अधिनियम एवं नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसी के तहत परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर छात्रों की सघन जांच कर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सिंह ने सभी परक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा की समय-सारिणी का भली-भांति अध्ययन कर निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। साथ ही परीक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा दें। परीक्षा के दौरान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनी रही।

यह भी पढ़ें: Sahebaganj News: विशेष लोक अदालत में 16 चेक बाउंस मामलों का हुआ निस्तारण 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष