Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित

एहतियातन गांव में स्थापित किया गया पुलिस कैंप

Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
(गांव में पुलिस कैंप)

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना अंतर्गत लखनपुर और रामपुर गांव में छेड़खानी विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नियंत्रित किया। प्रशासन ने गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और अस्थायी कैंप तैनात कर दोनों पक्षों की वार्ता से शांति व्यवस्था बहाल कराई।

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर और रामपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एक युवक पर दूसरे समुदाय की नवविवाहिता महिला के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक तरीके से परेशान करने का आरोप लगाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजनों और आरोपी युवक के परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव में तनाव का माहौल बन गया और स्थिति बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई.

हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

मामले की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। गांव में दो पुलिस वाहनों के साथ जवानों को तैनात किया गया और एहतियात के तौर पर अस्थायी पुलिस कैंप भी स्थापित कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत की। काफी देर तक चली समझाइश के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार