Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की
लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'सीआईडी' में डॉ. सालुंखे का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता नरेंद्र गुप्ता ने परिवार संग बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पंडा-पुरोहितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से स्वागत के बाद उन्होंने मंदिर की बही में अपनी आध्यात्मिक अनुभूति साझा की और फिर देवघर के लिए रवाना हुए।
दुमका: विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में गुरुवार को लोकप्रिय टीवी धारावाहिक सीआईडी में फॉरेंसिक वैज्ञानिक डॉ. सालुंखे की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता नरेंद्र गुप्ता ने सपरिवार बाबा बासुकीनाथ के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से देश और समाज की सुख-समृद्धि तथा परिवार के मंगल की कामना की। बासुकीनाथ पहुंचने पर उनके कुल पुरोहित संजय झा, मुकेश झा, लाली बाबा, निशिकांत पांडेय, नारो बाबा सहित अन्य पंडा-पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद अभिनेता ने बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली एवं मां बगलामुखी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा वैदिक आरती में भाग लिया।पूजन के उपरांत नरेंद्र गुप्ता ने अपने पंडा की बही में बासुकीनाथ धाम की दिव्य आध्यात्मिक अनुभूति, यहां की उत्कृष्ट पूजन व्यवस्था और प्राप्त मानसिक शांति का उल्लेख किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

