गिरिडीह में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

2,337 बूथों पर 4,793 कर्मियों की रहेगी तैनाती

गिरिडीह में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की जानकारी देते सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

गिरिडीह में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलेगा। जिले के 4.91 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 2,337 बूथ बनाए गए हैं।

गिरिडीह: जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत करीब 4 लाख 91 हजार बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में 2,337 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर 4,793 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि निगरानी के लिए 453 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 45 ट्रांजिट दल और 9 मोबाइल दल भी गठित किए गए हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि अभियान के लिए जिले में 210 सब-डीपो बनाए गए हैं तथा 6 लाख 21 हजार 180 डोज बीओपीवी (bOPV) वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। सभी पोलियो बूथों पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को निःशुल्क पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि कोई बच्चा बूथ तक नहीं पहुंच पाता है, तो स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उसे पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा

सिविल सर्जन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद दवा जरूर पिलवाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला