Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ईसीआईनेट बीएलओ ऐप के संचालन की दी जाएगी जानकारी

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
(बीएलओ का विधिक प्रशिक्षण)

गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार 22 एवं 23 जून 2026 को सभी अंचलों में बीएलओ और पर्यवेक्षकों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीकों जैसे ECINET BLO App और विभिन्न मैपिंग प्रणालियों के माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR-2026) के सफल क्रियान्वयन एवं आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

इसी क्रम में गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी अंचलों में दिनांक 22 एवं 23 जून 2026 को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के उद्देश्य, समय-सारिणी एवं प्रमुख गतिविधियों, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण एवं प्राप्ति प्रक्रिया, घर-घर सत्यापन (House-to-House Survey), Self Mapping, Parental Mapping एवं Progeny Mapping, ECINET BLO App के संचालन, QR Code Scanning, Form Submission, मतदाताओं के फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया तथा ASDD सूची के निर्माण एवं सत्यापन संबंधी विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त Uncollectable Electors (Death, Permanently Shifted, Duplicate, Untraceable एवं Refused to Sign) से संबंधित प्रक्रियाओं, बीएलए-2 के साथ समन्वय, प्रपत्र-6, 7 एवं 8 की कार्यवाही तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा है कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। इसके शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्माण के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन कर्मियों की दक्षता बढ़ाना तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। सभी संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय से पूर्व प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने तथा प्रशिक्षण में प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर