Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
सामूहिक आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ उत्सव
कोडरमा में श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां स्थापना दिवस एवं 2377वां साप्ताहिक भजन महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। पुजारी विजय पांडेय के निवास पर आयोजित इस विधिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और समाज में धार्मिक चेतना के विस्तार का संकल्प लिया।
कोडरमा: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल (1981) द्वारा शनिवार को मंडल का 45वां स्थापना दिवस एवं 2377वां साप्ताहिक भजन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह विशेष कार्यक्रम मंडल के पुजारी विजय पांडेय के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई।
मुख्य पुजारी अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद राकेश कापसीमे द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। गणेश वंदना के उपरांत भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मंडल के भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा के दरबार में गूंजते भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


मौके पर मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव विक्की केशरी, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमंग अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अरविंद चौधरी, आशुतोष भदानी, गुड्डू मिश्रा, सुत्तू मिश्रा, राजेश वर्मा, विशाल अग्रवाल, नवीन सिन्हा, मंडल के संचालक बॉबी कापसीमे, अमित सुरोलिया, विशाल सिंह, लाखन सिंह, गौतम पांडेय, रामानुज सिंह, गिरधारी सोमानी, नवीन पांडेय, सचिन लोहानी, अभिषेक पांडेय, प्रिंस पांडेय, सुजीत सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन की सफलता में मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

