Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के सामने अधिकारियों को लगी फटकार

Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
(योग कार्यक्रम में विवाद)

कोडरमा के डोमचांच में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान दीप प्रज्वलन के समय स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव को आमंत्रित न करने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की मौजूदगी में विधायक ने इसे सरकारी प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन बताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

कोडरमा: रविवार को डोमचांच स्थित सीएम प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के दौरान उस समय बड़ा विवाद हो गया, जब स्थानीय विधायक को मंच पर दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। कार्यक्रम में कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें कुछ अतिथियों को ही मंच पर बुलाया गया। 

इस दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव को नजरअंदाज किए जाने से विवाद बढ़ गया। मंच से अलग रखे जाने पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से लगातार योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेती रही हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार पहले नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था। 

इसके बावजूद न तो मंच पर उनका नाम प्रदर्शित किया गया और न ही उनकी तस्वीर लगाई गई।विधायक ने इसे अपमानित करने वाला कृत्य बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही प्रशासनिक स्तर पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विधायक डॉ. नीरा यादव ने वहां कहा कि वह इस व्यवहार से आहत होकर कार्यक्रम छोड़कर जा सकती थीं, लेकिन यह प्रधानमंत्री से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन था, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में बने रहना उचित समझा। 

उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल असम्मानजनक है, बल्कि प्रोटोकॉल की अनदेखी भी है। विधायक डॉ नीरा यादव ने यह भी कहा कि वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगी ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। कार्यक्रम के दौरान काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा तो वहीं कई वरीय अधिकारी भी सहज नहीं दिखे। इस प्रकरण में वे कुछ कहने से भी बचते रहे।

यह भी पढ़ें: 6 दिन से लापता 12 वर्षीय दीपक का शव कुएं से मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर