Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल

तेज रफ्तार के कारण तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकराईं

Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
(भीषण सड़क हादसा, छह घायल)

सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर नीमा टांड़ गांव के समीप तेज रफ्तार तीन बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

सरिया: थाना क्षेत्र के नीमा टांड़ गांव के समीप सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण तीन मोटरसाइकिलों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 

अत्यधिक रफ्तार होने के कारण सभी घायल मुख्य रूप से पैरों में गंभीर चोट आने की वजह से तड़प रहे थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए तुरंत एंबुलेंस को फोन कर घटनास्थल पर बुलवाया। 

पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह घायलों को एंबुलेंस में लोड करवाया और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने एक बार फिर वाहन चालकों से अपील की है कि वे मुख्य मार्गों पर रफ्तार सीमित रखें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की पहचान की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार