सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन

प्रतियोगिता में जिले के सभी 10 प्रखंड हुए शामिल

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
(फाइनल मुकाबले का दृश्य)

दुमका के कुमारदुधानी आउटडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में दुमका प्रखंड ने गोपीकांदर को 3-0 से हराकर अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब जीता और इस सत्र में तीनों वर्गों का खिताब जीतकर इतिहास रचा।

दुमका: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के तीसरे एवं अंतिम दिन शनिवार को आउटडोर स्टेडियम, कुमारदुधानी (मसलिया रोड) में अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, जिला कार्यालय, दुमका के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सभी 10 प्रखंडों की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में दुमका प्रखंड ने गोपीकांदर को एकतरफा  मुकाबले में 3-0 से हराकर अंडर-17 बालक वर्ग का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दुमका की ओर से आकाश मुर्मू ने 2 गोल और प्रेम चौड़े ने 1 गोल किया। 

इस जीत के साथ ही दुमका ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार भी प्राप्त कर लिया। खास बात यह रही कि दुमका प्रखंड ने इस वर्ष अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-17 बालक—तीनों वर्गों का खिताब जीतकर प्रतियोगिता में अपना पूर्ण वर्चस्व स्थापित करते हुए नया इतिहास रच दिया। पहले सेमीफाइनल में गोपीकांदर और जामा के बीच कांटे की टक्कर हुई। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद टाई-ब्रेकर में गोपीकांदर ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। 

दूसरे सेमीफाइनल में दुमका ने रामगढ़ को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।प्रारंभिक नॉकआउट मुकाबलों में जामा ने सरैयाहाट को टाई-ब्रेकर में 4-3 से, गोपीकांदर ने जरमुंडी को 4-2 से, दुमका ने मसलिया को 2-0 से, काठीकुंड ने रानेश्वर को 2-0 से, गोपीकांदर ने शिकारीपाड़ा को 1-0 से तथा रामगढ़ ने काठीकुंड को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।तीसरे स्थान के मुकाबले में रामगढ़ और जामा के बीच निर्धारित समय तक कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। इसके बाद टाई-ब्रेकर में रामगढ़ ने 5-4 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि जामा चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चंद्र महतो, शिक्षक मदन कुमार तथा शारीरिक शिक्षक क्रमशः ज्ञान प्रकाश ठाकुर, मोहम्मद मोइन अंसारी, कुमार नवनीत, दीपांकर कुमार मंडल, सुमन कुमार, पप्पू कुमार यादव, काजल हाजरा, रामानंद घोष, शिवराम सिमोन टुडू, आशीष हेंब्रम, जोसेफ मुर्मू, प्रीतम मरांडी, राजेश कुमार, सचिन कुमार, सुहागिनी मुर्मू, संतोष कुमार पटेल, देवीलाल मुर्मू, एग्नियस टुडू, असीम हेंब्रम, पिंटू मुर्मू, सुमित राय, अरका घोष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप