Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक

धनभाषा, सादीपुर और हरिपुर पंचायत की हुई समीक्षा

Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
(समीक्षा बैठक में अधिकारी)

रानीश्वर प्रखंड सभागार में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा और जीपीडीपी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ने ई-केवाईसी व जियो टैगिंग में धीमी प्रगति पर ग्राम रोजगार सेवकों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में कार्य पूरा करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया।

रानीश्वर: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा शनिवार को प्रखण्ड सभागार में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक के साथ एक बैठक किया गया। सर्वप्रथम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर द्वारा मनरेगा योजनाओं का समीक्षा किया गया। 

समीक्षा के क्रम में पंचायत धनभाषा, सादीपुर, बिलकांदी एवं हरिपुर में निबंधित मजदूरों का ई०-के०वाई०सी० का प्रगित कम रहने के कारण ग्राम रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अन्दर प्रगति लाने का निदेश दिया गया। पंचायत गोविन्दपुर, हरिपुर, पथरा और सादीपुर में भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं को जियो टैग लंबित रहने के कारण संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को एक सप्ताह के अन्दर प्रगति लाने का निदेश दिया गया। 

साथ ही सभी पंचायतों में मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य आंवटन करने का भी निदेश सभी ग्राम रोजगार सेवको को दिया गया। इसके अतिरिक्त गाँव के सर्वागीण विकास के लिए जी०पी०डी०पी० के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं का चयन करने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया।उक्त बैठक में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक भी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप