Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर

पीड़ित परिवार के जीविकोपार्जन का था मुख्य साधन

Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
(चोरी का ट्रैक्टर बरामद)

हजारीबाग के बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबाजीत गांव से चोरी हुआ लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह सफलता पीड़ित अभय कुमार दास की शिकायत पर बालोदर गांव के जुगल घाटी जंगल में छापेमारी कर हासिल की।

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत अंबाजीत गांव के सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र प्रांगण से चोरी हुई लाल रंग का ट्रैक्टर को बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर में बरामद कर लिया है। ज्ञात हो की पीड़ित ट्रैक्टर मालिक अंबाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास ने 25 जून को लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी हो जाने मामले को लेकर 26 जून को बड़कागांव थाना में आवेदन देकर शिकायत किया था। 

जिस पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल में छापेमारी कर महज 12 घंटे के अंदर में ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर बरामद हो जाने पर पीड़ित परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया है। क्योंकि उक्त ट्रैक्टर से पीड़ित परिवार का अपने खेतों की जुताई एवं खेती-बाड़ी कर  जीविकापार्जन का मुख्य साधन है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत