दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा
कोडरमा के सतगावां थानांतर्गत सिहास मुसहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोर रंजीत मुसहर ने प्रेम-प्रसंग में मिले मानसिक आघात के कारण शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सतगावां: थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहास मुसहरिया गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की सुबह एक नबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 17 वर्षीय रंजीत मुसहर पिता नरेश मुसहर के रूप में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पिता नरेश मुसहर ने बताया कि शुक्रवार की रात सब लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए।
माता-पिता और अन्य लोग घर के बाहर सोए हुए थे। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक रंजीत नहीं उठा तो वह उसे उठाने उसके कमरे में गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने रंजीत को काफी आवाज लगाई फिर भी रंजीत द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया और ना ही कोई जवाब दिया गया।


पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रंजीत के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। बताते चलें कि नरेश मुसहर के पांच पुत्र हैं जिसमें रंजीत सबसे बड़ा पुत्र था। रंजीत गांव में हीं रहकर आसपास के इलाकों में मजदूरी का काम किया करता था। रंजीत द्वारा इस प्रकार के कदम उठा लेने से और उसकी मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

