ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के रोल ऑफ ऑनर में शामिल किए गए शहीदों के नाम
केंद्र सरकार ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए छह सैन्य कर्मियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इन वीर जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के रोल ऑफ ऑनर में भी दर्ज किए गए हैं।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए छह सैन्य कर्मियों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए हैं। इन वीर जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) के 'रोल ऑफ ऑनर' में भी शामिल किए गए हैं, जहां देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जाता है।
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शहीद होने वाले सैन्य कर्मियों में भारतीय सेना के सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर मुरली नाइक, हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।


सरकार के इस फैसले को शहीद जवानों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उनका नाम दर्ज होने के साथ ही उनका बलिदान देश के इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गया है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

