वडोदरा में भीषण बस हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 31 घायल

राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस हादसे का शिकार हुई

वडोदरा में भीषण बस हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 31 घायल
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।

गुजरात के वडोदरा में कोटंबी स्टेडियम के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा शहर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य घायल हो गए। हादसा कोटंबी स्टेडियम के पास उस समय हुआ, जब राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, बालाजी ट्रैवल्स की बस सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मृतकों में एक नौ वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वडोदरा फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचावकर्मियों ने घंटों अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अभियान के दौरान कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि मृतकों के शवों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय

हादसे में घायल 31 यात्रियों का इलाज वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 18 जून: रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस, वीरता की अमर गाथा

एक यात्री बंसीलाल ने बताया कि वह काम के सिलसिले में राजस्थान से सूरत जा रहा था। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर हुई और बस में अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वडोदरा में भीषण बस हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 31 घायल वडोदरा में भीषण बस हादसा, ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 31 घायल
फीफा विश्व कप 2026: मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, अल्जीरिया 3-0 से पराजित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर दर्शन से कूनो सफारी तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे कैंसर का खतरा, समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव: डॉ. जितेंद्र रोहिला
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 14 बंकर ध्वस्त, हथियार और मॉर्फिन बरामद
बांग्लादेश में बड़ा बदलाव: खत्म होगी RAB, सरकार बनाएगी नया सुरक्षा बल
इतिहास के पन्नों में 18 जून: रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस, वीरता की अमर गाथा
फीफा विश्व कप 2026: एम्बाप्पे के दो गोल, फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया
प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस का 9 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपित मुठभेड़ में घायल
जी-7 के मंच पर भारत की बढ़ी ताकत, मोदी ने जापान, ब्रिटेन और यूएई संग मजबूत किए रिश्ते
Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग