भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा

केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों पर लगाई मुहर

भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची।

भाजपा ने मध्यप्रदेश और कर्नाटक की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कर्नाटक और मध्यप्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों की राज्यसभा सीटों के साथ-साथ कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

भाजपा द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्यप्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। महेश केवट वर्तमान में मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वहीं कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके अलावा कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होना है, वे 10 राज्यों से संबंधित हैं। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तिथियों में समाप्त हो रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव

राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है और अब उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक