डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू

प्रथम और द्वितीय चरण में नामांकन से वंचित विद्यार्थी 27 से 29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम और द्वितीय चरण में नामांकन से वंचित विद्यार्थी 27 से 29 जुलाई तक संबंधित विभागों में नामांकन ले सकेंगे।

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में वर्तमान सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की ओर से नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए गए।

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जिनके नाम प्रथम और द्वितीय औपबंधिक प्रवेश सूची में शामिल थे, लेकिन किसी कारणवश निर्धारित तिथियों में नामांकन नहीं ले सके, वे 27 से 29 जुलाई 2026 तक संबंधित विभाग में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने सभी मूल अभिलेख एवं प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। हालांकि, नामांकन संबंधित विभाग में सीटें रिक्त रहने पर ही संभव होगा।

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग सह औपबंधिक प्रवेश सूची विश्वविद्यालय द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थी 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक संबंधित विभागों में नामांकन ले सकेंगे। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए 2 अगस्त, रविवार और अवकाश के दिन भी शिक्षक एवं कर्मी नामांकन प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहेंगे।

कुलपति ने बताया कि तृतीय चरण की काउंसलिंग के बाद खेल श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन संशोधित तिथि 3 और 4 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के जैकब सभागार में किया जाएगा। इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी विश्वविद्यालय परिसर में होगा। दोनों श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क संरचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: रांची में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थरबाजी में पत्रकार घायल

आईटी प्रभारी डॉ. अनुपम कुमार ने बताया कि चांसलर पोर्टल पर अपार आईडी दर्ज करने के लिए विद्यार्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद अपार आईडी प्रविष्ट करनी होगी। इसके बाद आधार से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके माध्यम से अपार आईडी का सत्यापन पूरा होगा। विद्यार्थियों को यह प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक