रांची SSP का देर रात औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस
हिंदपीढ़ी थाना में अनुशासनहीनता मिलने पर जारी हुआ नोटिस
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने शहर के विभिन्न थानों, रात्रि गश्ती दल, पीसीआर वैन और महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हिंदपीढ़ी थाना में अनुशासनहीनता मिलने पर थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
रांची: रांची राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने 14 जुलाई की देर रात एसपी सिटी के साथ विभिन्न थानों, रात्रि गश्ती दल, पीसीआर वैन और महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस की आपातकालीन तैयारियों, अनुशासन और आम जनता के लिए उनकी उपलब्धता का जायजा लिया गया।
हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान हिंदपीढ़ी थाना में गंभीर अनुशासनहीनता सामने आई। ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) वर्दी में नहीं पाए गए, जबकि थाना प्रभारी अपने ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी का नाम तक नहीं बता सके। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पीसीआर वैन की भी हुई जांच

मोराबादी में पुलिस जांच से भागा थार चालक गिरफ्तार

जैसे ही पुलिस ने वाहन की जांच करनी चाही, चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर भाग निकला। इस दौरान उसने पेट्रोलिंग वाहन के चालक को टक्कर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें पांच टांके लगाने पड़े। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी कर आरोपी विश्राम उरांव (38 वर्ष), निवासी बरियातू, रांची को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच अभियान के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जाता है। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें, आम लोगों की हरसंभव सहायता करें और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

