उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न

स्थानांतरण और विभागीय कार्यवाही के मामलों की हुई समीक्षा

उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
(बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक हुई, जिसमें अनुकम्पा नियुक्ति के 10 मामलों सहित पंचायत विभाग के कर्मियों के MACP व सेवा संपुष्टि को मंजूरी दी गई।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सेवा मामलों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान कर्मचारियों के संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (MACP), स्थानांतरण, विभागीय कार्यवाही तथा जिला पंचायत शाखा से संबंधित सेवा संपुष्टि के मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और नियमानुसार आवश्यक निर्णय लिए गए।

अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए हजारीबाग जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों से प्राप्त 10 प्रस्तावों पर समिति द्वारा विचार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला निबंधन कार्यालय के एक लिपिक एवं जिला स्थापना शाखा के एक चतुर्थवर्गीय कर्मी को तृतीय वित्तीय उन्नयन (MACP) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

इसके अतिरिक्त जिला पंचायत शाखा से संबंधित मामलों में पंचायत सचिव संवर्ग के एक कर्मी की सेवा संपुष्टि, पाँच कर्मियों के प्रथम वित्तीय उन्नयन (MACP) तथा 12 कर्मियों के द्वितीय वित्तीय उन्नयन (MACP) के मामलों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 24-मांडू विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक संपन्न

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन हो सके। इस बैठक उप विकास आयुक्त रिया सिंह, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव,सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल एवं अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़