Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल

त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिजनों को मिली राहत

Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
(न्यायिक हिरासत आरोपी पलामू)

पलामू की नावाबाजार थाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी टेम्पो चालक नेहाल अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पलामू: पुलिस अधीक्षक पलामू के कड़े निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बिश्रामपुर के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छेड़छाड़ और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी एक टेम्पो चालक है, जिसने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नावाबाजार थाना कांड संख्या-93/25 (दिनांक 27.11.2025) के तहत दर्ज छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में की गई है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। एसपी पलामू के निर्देश पर बिश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

पकड़े गए आरोपी की पहचान नेहाल अहमद (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसीहानी टोला मन्देया का रहने वाला है और मृतक सलीमुद्दीन अंसारी का पुत्र है। आरोपी पेशे से टेम्पो चालक है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से सघन पूछताछ की, जिसमें उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। नावाबाजार थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी नेहाल अहमद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पलामू पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: पति के दूसरे संबंध से परेशान थी विवाहिता! पलामू में कुएं में कूदकर आत्महत्या

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़