LawAndOrder
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर 'रक्षक ऐप' आधारित QR कोड लगाने की शुरुआत की है। इसके माध्यम से किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तक तुरंत पहुंचेगी। Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
पलामू पुलिस ने 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पांकी थाना क्षेत्र के कोलवा टोला में छापेमारी कर एक स्थानीय व्यापारी से लूट की योजना बना रहे चतरा निवासी तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देसी कार्बाइन, मैगजीन, सात कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। Hazaribagh News: आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों की समीक्षा की
Published On
By Anjali Sinha
उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बड़कागांव एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एनटीपीसी व खनन क्षेत्रों की सुरक्षा सुदृढ़ करने और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। Pakur News: अवैध लॉटरी कारोबार की तेज हुई चर्चा, पुलिस-प्रशासन की जांच पर टिकी निगाहें
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़, सोनाजोड़ी और हिरणपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध लॉटरी कारोबार संचालित होने की चर्चाओं से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने दिहाड़ी मजदूरों की कमाई सुरक्षित करने के लिए पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की है। Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Published On
By Anjali Sinha
पलामू के सतबरवा स्थित रजडेरवा में NH-139 फोरलेन निर्माण साइट पर बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में पुरुलिया के दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है; पुलिस ने मौके से राहुल दुबे गिरोह का पर्चा बरामद किया है। Chatra News: मंडलकारा बंदी मौत मामला, हिरासत में लिए गए भाकपा माले नेता नहीं हुए रिहा
Published On
By Anjali Sinha
चतरा मंडलकारा में बंदी की मौत के बाद सड़क जाम प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए भाकपा माले यूथ संयोजक आशीष प्रजापति को न छोड़े जाने पर विवाद बढ़ गया है। भाकपा माले ने एसपी को आवेदन देकर थाना प्रभारी पर सीएलए एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप लगाते हुए आशीष की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। Koderma News: सतडीहा में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव में किया सुसाइड का प्रयास
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतडीहा में पारिवारिक विवाद से तंग आकर सदानंद यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। Koderma News: दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में चोरों का तांडव, एक साथ तीन घरों में चोरी
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के दूधीमाटी वार्ड नंबर 10 में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें नंदकिशोर यादव के घर से करीब 10 से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है। Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो से अधिक ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज पुलिस ने केसरी गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1003 ग्राम ब्राउन शुगर और स्कॉर्पियो के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी बंगाल के कलियाचक से ब्राउन शुगर लाकर बिहार और अन्य राज्यों में बेचते थे। Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में लूट की साजिश रच रहे बिहार के चार अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक अपराधी घायल हुआ, जबकि मौके से तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बैंक रेकी के वीडियो बरामद हुए हैं। Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्षेत्रों से 22.86 टन अवैध कोयला बरामद
Published On
By Anjali Sinha
सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद ने "जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर 22.86 टन अवैध कोयला बरामद किया। इस दौरान 135 वाहनों की जांच की गई, अवैध मुहानों की भराई की गई और कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु एरिया डोमिनेंस चलाया गया। Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र स्थित कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से बीयर बेचने के मामले में पुलिस ने 75 बोतल बीयर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 