Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल

एसपी कपिल चौधरी ने शुरू की छानबीन

Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
(एसपी कपिल चौधरी निरीक्षण)

पलामू के सतबरवा स्थित रजडेरवा में NH-139 फोरलेन निर्माण साइट पर बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में पुरुलिया के दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है; पुलिस ने मौके से राहुल दुबे गिरोह का पर्चा बरामद किया है।

पलामू: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजडेरवा में बीती देर रात अपराधियों ने दहशत फैला दी। नेशनल हाईवे (NH-139) निर्माण साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वहां काम कर रहे दो मजदूर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

अस्थायी कैंप को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, सतबरवा इलाके में नेशनल हाईवे 139 के फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। रजडेरवा में NH के फ्लाई-ओवर के ऊपर एक अस्थायी कैंप बनाया गया है, जहां मजदूर रहते हैं। गुरुवार की देर रात लगभग 2 बजे के बाद एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुरुलिया के रहने वाले हैं घायल मजदूर

Jharkhand Govt Ad
फायरिंग की इस घटना में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी दो मजदूर घायल हुए हैं:

अजय हंसदा: पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़ें:  Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

संजय हंसदा: पेट में गोली लगी है।

यह भी पढ़ें: Crime News: फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया है।

मौके से पर्चा और खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान चार खोखा बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से राहुल दुबे गिरोह का एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिससे घटना के पीछे आपराधिक गैंग का हाथ होने की पुष्टि होती है।

एसपी का बयान:

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपराधिक गैंग का हाथ होने की पुष्टि होती है।

एसपी का बयान:

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता