बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
जेएमएम कार्यकर्ता के सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल
गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को सुनियोजित बताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने राज्य सरकार से दमन की नीति छोड़कर छात्रों से वार्ता करने और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
गिरिडीह: राज्य के कई जिलों में छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प पर प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। परिसदन भवन में पत्रकारों से बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने घटना को लोकतंत्र की हत्या करार दिया और सरकार पर छात्रों व नौजवानों के साथ गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।
कहा कि कल की घटना पूरी तरह सुनियोजित थी और उसके प्रमाण मौजूद हैं। उनके मुताबिक़ हजारीबाग, रांची और गिरिडीह में छात्रों को डंडे लेकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जो शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनाओं का वीडियो स्पष्ट है और हिंसा में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










