Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

24 घंटे चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य

Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
(स्वास्थ्य सेवा समीक्षा बैठक)

उपायुक्त की अध्यक्षता में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्डियक, न्यूरो और रोड एक्सीडेंट जैसी स्थितियों से निपटने के लिए संसाधनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में इको मशीन की खरीदारी, मैनपावर की बहाली और बाइक व टोटो एम्बुलेंस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित आकस्मिक एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं (Emergency Health Services) की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न प्रकार की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक मशीनों, चिकित्सकों, तकनीशियन एवं अन्य सहयोगी कर्मियों की उपलब्धता की जानकारी ली।

बैठक में कार्डियक इमरजेंसी, रेस्पिरेटरी इमरजेंसी, स्नेक बाइट प्वाइजनिंग, सड़क दुर्घटना, बर्न इमरजेंसी, पानी में डूबने की स्थिति, न्यूरो इमरजेंसी, ब्रेन हेमरेज, गायनी इमरजेंसी सहित अन्य आकस्मिक चिकित्सा मामलों की एक-एक कर समीक्षा की गई।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने विभिन्न आपातकालीन सेवाओं में उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरण एवं मशीनों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों की खरीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्डियक इमरजेंसी के लिए इको मशीन की खरीदारी करने तथा इको सेवा के संचालन हेतु आवश्यक मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मैनपावर की आवश्यकता से संबंधित सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक रूप से प्रसारित करने को कहा।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। आपातकालीन सेवाओं के लिए चिकित्सक, तकनीशियन एवं सपोर्ट स्टाफ की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें: Dumka News: गोपीकांदर सीएचसी में सहिया दिवस पर कालाजार व डायरिया पर विशेष चर्चा

उन्होंने जिले में एम्बुलेंस सेवाओं को भी दुरुस्त एवं सुचारू रखने का निर्देश दिया। साथ ही, बाइक एम्बुलेंस एवं टोटो एम्बुलेंस को जिले के विभिन्न आवश्यक क्षेत्रों में क्रियाशील रखने तथा आवश्यकता के अनुरूप इनके बेहतर उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार

उपायुक्त ने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में त्वरित उपचार एवं समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी आवश्यक संसाधनों, उपकरणों एवं मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता