"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर

मानसून की पहली बारिश में सड़कें बनीं तालाब, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

साहिबगंज की बदहाल सड़क पर बने गड्ढे और जलभराव राहगीरों के लिए बने परेशानी का सबब।

साहिबगंज की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर ‘शनिवारी सर्वे’ में इस सप्ताह तीखे सवाल उठाए गए हैं। मानसून की बारिश के बाद कई सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है। साहिबगंज-सकरीगली मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संजय कुमार धीरज

साहिबगंज: साहिबगंज की सड़कों पर अब गड्ढे नहीं बचे। अब वहां "प्राकृतिक स्पीड ब्रेकर" और "सरकारी मसाज सेंटर" खुल गए हैं। मानसून की पहली बारिश हुई नहीं कि हमारी सड़कें तालाब बन गईं और तालाब में कमल नहीं, गड्ढे खिल गए। बाइक वाला उछलता है, कार वाला झूमता है, और बस वाला तो सीधा योगा करवा देता है।

Jharkhand Govt Ad
प्रशासन कहता है "काम चल रहा है"। 6 महीने से चल ही रहा है। लगता है सड़क नहीं, कछुआ चल रहा है। आप सिर्फ साहिबगंज से सकरीगली जाइए। 6 किलोमीटर का रास्ता 60 मिनट में। बीच में 3 बार पंचर, 2 बार सस्पेंशन गया, और 1 बार आत्मा भी निकल गई। पर टैक्स पूरा देना है। "गड्ढा टैक्स" के नाम से नया टैक्स शुरू कर दो साहब।

गांव वाले कहते हैं- "नेता जी चुनाव में आए थे। वादा करके गए थे सड़क बनेगी।" बनेगी नहीं, बन ही गई। मिट्टी, पत्थर और वादों की सड़क। हर साल मरम्मत के नाम पर बजट आता है। पैसा कहां जाता है? शायद उसी गड्ढे में।

यह भी पढ़ें:  Sahibganj News:शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरित

सबसे मजेदार बात - मरीज को अस्पताल पहुंचाने में 1 घंटा लगना चाहिए। सड़क की वजह से 3 घंटे लग जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं "समय पर लाओ, जान बच जाएगी।" हम कहें "सड़क पर लाओ, गाड़ी बच जाएगी।"

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन  

अंत में एक सवाल: विदेश में सड़क पर गड्ढा हुआ तो 24 घंटे में ठीक। यहां 24 महीने में फीता कटता है। क्या हम "विकसित भारत" के लिए "विकसित गड्ढे" डिजर्व करते हैं? आप अपनी गाड़ी का हाल और सस्पेंशन का बिल संभाल कर रखिए। अगली बार जब कोई बोले "विकास हुआ है", तो बिल दिखा देना।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन