शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा का दोहराया संकल्प

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
(शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के उलियान स्थित समाधि स्थल पहुंचकर अमर शहीद निर्मल महतो जी के 39वें शहादत दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और झारखंड की सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को शहीद निर्मल महतो जी के 39वीं शहादत दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। 

साथ ही उनकी याद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की धरती वीरों की भूमि रही है। अमर शहीद निर्मल महतो जैसे महान आंदोलनकारियों और मार्गदर्शकों का जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। लम्बे संघर्ष और अनगिनत आंदोलनकारियों के समर्पण के बाद झारखंड राज्य को अपनी अलग पहचान मिली है। वीर शहीदों के विचार और उनके आदर्श हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 

Jharkhand Govt Ad
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, गरीब और आम नागरिकों के हक-अधिकारों की रक्षा करना सरकार का प्राथमिक संकल्प है। शहीदों के  त्याग, समर्पण और संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा। जन-जन को विकास योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लोगों की एकजुटता एवं परस्पर सहयोग इस राज्य की सबसे बड़ी ताकत

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर लौटेगी वापस 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता की एकजुटता और परस्पर सहयोग ही इस राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। शहीदों के सपनों के अनुरूप एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध राज्य के निर्माण के लिए सभी को मिलकर बिना डरे, बिना रुके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर साल आज के दिन सुबह से लेकर शाम तक एक महान आंदोलनकारी, एक महान योद्धा के याद में लोग यहां पहुंचते हैं। अमर शहीद निर्मल महतो जी के बारे में कुछ भी कहा जाए बहुत कम होगा, लेकिन एक बात आज जरूर कहूंगा कि "जब तक सूरज-चांद रहेगा निर्मल महतो का नाम रहेगा" यह नारा हम सभी के लिए प्रेरणादायक बनता है। 

यह भी पढ़ें: Adivasi Mahotsav 2026: समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों तैयारियां: वंदना दादेल

उन्होंने कहा कि ऐसे महान लोगों के मार्गदर्शन और संघर्ष से राज्यवासियों का विश्वास, आशीर्वाद और सामूहिक शक्ति एकजुट करने में हम सफल रहे हैं। यही वजह है कि मैं झारखंड को ‘वीरों की भूमि’ कहता हूं। इस धरती पर अनगिनत ऐसे महान लोग हुए, जो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन का जो समय झारखंड को दिया, वह पूरी तरह समर्पित भाव से दिया। 

उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों ने आदिवासी-मूलवासियों को एकजुट करने, उनके हक-अधिकार की आवाज को मजबूती देने और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण झारखंड की सामाजिक चेतना और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

झारखंड वीरों की धरती, एक वीर की कहानी सुनाएंगे, तो दूसरे वीरों की कड़ियाँ जुड़ती चली जाएगी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगों की एकजुटता को पूरा देश लोहा भी मानता है। आज हमारी इसी ताकत को, राज्य की एकजुटता को, बड़े योजनाबद्ध तरीके से अपना ताकत बनाने में कुछ षड्यंत्रकारी लोग लगे हैं, लेकिन चिंता मत कीजिए, जब-जब बाहर के लोगों ने यहां के लोगों पर आक्रमण करने की कोशिश की है, तब-तब यहां के लोगों ने एकजुटता दिखाकर उनसे लोहा लेने का भी काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी लोग वीर शहीद निर्मल महतो जी के चरणों पर शीश झुकाने आए हैं। 

इससे कुछ दिन पहले ही लम्बे समय तक हमलोगों के बीच मार्गदर्शक के रूप में रहे स्मृति शेष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की भी पुण्यतिथि थी। उस दिन भी हम सभी लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर उनको नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है। एक वीर की कहानी सुनाएंगे, तो दूसरे वीरों की कहानी की कड़ियाँ जुड़ती चली जाएगी। आज के दिन हमसबों का यहां आना इस बात का परिचायक है कि जो वीर शहीद हमारे बीच आज शारीरीक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श हमेशा हमारे जीवन में साथ चलेगा।  

शहीदों के प्रेरणा से जीवन के सफर में आगे बढ़ते रहेंगे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोग इसी तरीके से अपने वीर शहीदों, मार्गदर्शकों को अपना प्रेरणा बनाते हुए अपने जीवन के सफर को तय करेंगे और मजबूती के साथ बिना डरे, बिना रुके आगे बढ़ते रहेंगे। 

मौके पर विधायक सबिता महतो, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन