हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ

खेलगांव रांची में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हजारीबाग का शानदार प्रदर्शन

हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
16वीं झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में 46 पदक जीतकर हजारीबाग के तैराकों ने जिले का नाम रोशन किया।

रांची के खेलगांव में आयोजित 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 पदक जीते। जिले के 20 खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए।

हजारीबाग: के तैराकों ने 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 46 पदक अपने नाम किए।  खेलगांव, रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले का  20 तैराकों ने नेतृत्व किया । और 20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

पियूष राणा ने 4x50 मीटर मेडले रिले और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा उन्होंने 200 मीटर आईएम, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए।

अर्चित रंजन ने 200 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीते, जबकि 4x50 मीटर मेडले रिले में भी कांस्य पदक प्राप्त किया।

अक्षय मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तथा 4x50 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप-1 का इंडिविजुअल चैंपियन घोषित किया गया।
शल्या राज ने 200 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किए।
रुद्र प्रताप ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य तथा 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

मान आर्य ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण, 100 मीटर एवं 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीते। साथ ही 4x50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक हासिल किया।
निलेश कुमार ने 200 मीटर आईएम और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया तथा 4x50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप-4 का बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: केरेडारी में पुलिस मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल; एक गिरफ्तार

निश्चय कुमार ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 200 मीटर आईएम में कांस्य पदक 4*50 मीटर मिडले गोल्ड
हासिल किया।

रूपम राज गुप्ता ने 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण, 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता। साथ ही 4x50 मीटर मेडले रिले और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि जिला तैराकी संघ के सचिव प्रहलाद सिंह, टेक्निकल ऑफिशल मनु कुमार राणा, गणपति राम तथा टीम मैनेजर गौरव कुमार राणा के नेतृत्व में हजारीबाग की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने रांची गई थी।

तैराकों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर तैराकी संघ के संरक्षक विपिन कुमार सिंह, सांसद मनीष जयसवाल सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ,अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, बाबूलाल राम, बेंजामिन बारोई, रविंद्र कुमार, पुर्व प्राचार्य अशोक कुमार, विकास कुमार नीरज भंडारी ,डॉ जितेंद्र, अनिल पांडे, सत्यम कुमार ,रविकांत आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि