Koderma News: रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम ने रोटरी कोडरमा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम ने रोटरी कोडरमा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
धनबाद में आयोजित रोटरी 3250 सम्मेलन के दौरान रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने रोटरी कोडरमा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान सेवा क्षेत्र में सदस्यों की 100% सहभागिता और इंटरेक्ट क्लब के सफल गठन के लिए प्रदान किया गया।
कोडरमा: सेवा क्षेत्र में सदस्यों की 100% सहभागिता से क्लब बनने एवं इंटरेक्ट क्लब बनाने पर मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष मुरूगनंदम तमिलनाडु एवं नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग धनबाद के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर कोडरमा रोटरी के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मुरूगनंदम के द्वारा मोमेंटो संयुक्त रूप से असिस्टेंट गवर्नर जोन 9 अमित कुमार रोटरी कोडरमा अध्यक्ष नवीन आर्य जोनल प्रभारी संगीता शर्मा जोनल पब्लिक इमेज प्रभारी नवीन जैन जोनल टेक ऑफिसर सिमरनजीत सिंह धर्मेंद्र प्रसाद अनिल खाटू वाला ने प्राप्त किया।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


