Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन का साझा एक्शन
बीसीसीएल धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ (CISF) द्वारा ड्रोन सर्विलांस और संयुक्त अभियानों के जरिए अवैध खनन, कोयला-डीजल चोरी को नाकाम करते हुए कई अवैध मुहानों को बंद किया गया है।
बाघमारा: बीसीसीएल में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से CISF इकाई, BCCL धनबाद द्वारा व्यापक स्तर पर ड्रोन सर्विलांस, संयुक्त अभियान और सतत निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान चिन्हित हॉटस्पॉट्स और संवेदनशील स्थलों की कड़ी निगरानी की गई और BCCL प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अभियान की मुख्य गतिविधियाँ:
CISF द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही:
एरिया-01 (बरोरा): सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी के प्रयास को विफल किया गया और 01 गैलन डीजल बरामद किया गया।
एरिया-03 (गोविंदपुर): NAKC कोल डंप एवं वर्कशॉप क्षेत्र में 29 बल सदस्यों के साथ मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन सफलतापूर्ण किया गया।
एरिया-04 (कतरास): ड्रोन सर्विलांस के दौरान गजलीटांड बंद माइंस एवं यूएल पीट क्षेत्र में निष्क्रिय अवैध मुहाने/रैट होल चिन्हित किए गए।
एरिया-06 (धंसार): विश्वकर्मा कोल डंप क्षेत्र में 33 बल सदस्यों की भागीदारी के साथ मोबिलाइजेशन ड्रिल और एरिया डोमिनेशन किया गया।
एरिया-07 (पुटकी): बी-पैच, एफ-पैच, न्यू कोल डंप एवं खैरा माइंस क्षेत्र का ड्रोन सर्विलांस किया गया, जहां स्थिति सामान्य पाई गई।
एरिया-10 (जेलगोरा): LRS में चोरी के प्रयास को नाकाम करते हुए 33 बैटरियां बरामद की गईं।
एरिया-11 (भौरा): पावर हाउस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता से चोरी का प्रयास विफल रहा और असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। एरिया-12 (बसंतीमाता): पलासिया जंगल में स्थित 06 अवैध मुहानों को BCCL प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में सफलतापूर्वक भर दिया गया।
भविष्य की रणनीति और जनता से अपील

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


