Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
बाल विवाह और डायन-बिसाही को बताया जघन्य अपराध
कोडरमा में झालसा के निर्देश पर दालसा अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत पीएलवी ने गांवों में शिविर लगाकर महिलाओं के अधिकारों, निःशुल्क न्याय, नशा मुक्ति और दिव्यांग कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी सचिव महोदया प्रज्ञा बाजपाई के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिले के हरेक प्रखंडो एवं पंचायत में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वोलेनटियर गांव गांव जा कर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चो की शिक्षा, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


