Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र

ढोल, हारमोनियम, नगाड़ा, मांदर और घुंघरू का वितरण

Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
(पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण)

पाकुड़ प्रखंड सभागार में ITDA के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने 11 टीमों को ढोल, मांदर, नगाड़ा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, लोककला और अमूल्य धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

पाकुड़: प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और उपायुक्त मेघा भारद्वाज शामिल हुए। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से माननीय विधायक और उपायुक्त महोदया द्वारा 11 टीमों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे ढोल, हारमोनियम, नगाड़ा, मांदर एवं घुंघरू का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों तक सशक्त रूप से पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।

उपायुक्त  मेघा भारद्वाज  कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और जनहित के संरक्षण हेतु इस तरह का सरकार की तरफ से पहल किया जाना ये बहुत ही ख़ुशी की बात है। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र प्राप्त कर खुशी जाहिर की और आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, बिश्वाजीत दास, लालबाबू अंसारी, प्रसेंजीत दास, प्रखंड सह अंचल कर्मी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप