Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
पारिवारिक रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा को बनाया निशाना
पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर के चर्चित संजय तिवारी गोलीकांड के मुख्य आरोपी और उनके सगे भतीजे प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि 22.5 डिसमिल कीमती पारिवारिक जमीन के विवाद के प्रतिशोध में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था।
पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीएलए कॉलेज गेट के पास हुए चर्चित ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी और घायल ठेकेदार के सगे भतीजे प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है।
पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) कपिल चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरी वारदात बीते 20 जून को मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज गेट के पास स्थित अष्टभुजी मंदिर के सामने घटित हुई थी। करीब 50 वर्षीय ठेकेदार संजय तिवारी पर उनके ही सगे भतीजे प्रीतम तिवारी ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चला दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना
घटना के बाद से ही शहर थाना पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रीतम तिवारी को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

