Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने संभाली पूरी कमान

Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
(ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई)

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 5 भारी वाहनों को जब्त किया है। डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि बगोदर से 2 और निमियाघाट से 3 वाहन पकड़े गए हैं, और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा आज जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार द्वारा किया गया। जांच अभियान के दौरान ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 05 भारी वाहनों को जब्त किया गया। इनमें बगोदर थाना क्षेत्र से 02 तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र से 03 ओवरलोड वाहन शामिल हैं। 

सभी वाहन निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों एवं पुलों को भी क्षति पहुंचती है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से सघन जांच अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील किया कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें तथा सुरक्षित एवं नियम सम्मत परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें