Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रात में सांप काटने के बाद सुबह झाड़-फूंक के लिए ले गए परिजन

Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अर्नेस्ट मुर्मू के घर जुटे परिजन और ग्रामीण

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रोलडीह सड़क टोला में सांप काटने से 35 वर्षीय अर्नेस्ट मुर्मू की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात में करैत सांप ने उन्हें काट लिया था, लेकिन अस्पताल ले जाने के बजाय सुबह झाड़-फूंक के लिए दुमका के राजबांध ले जाया गया।

दुमका: गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रोलडीह सड़क टोला में बीते मंगलवार की देर रात सांप काटने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्नेस्ट मुर्मू (35) पिता गुडित मुर्मू के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी बेलिना मरांडी ने बताया कि मंगलवार रात गर्मी के कारण उनके पति और दो बच्चों के साथ घर के आंगन में जमीन पर सोए हुए थे। रात करीब 10 बजे दो करैत सांपों ने अर्नेस्ट के हाथ में काट लिया। इसके बाद अर्नेस्ट और उनकी पत्नी ने दोनों सांपों को मार डाला।

काफी रात होने और घर के अन्य सदस्य नशे की हालत में होने के कारण पत्नी बेलिना मरांडी उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जा सकीं। सुबह होते ही उन्हें झाड़-फूंक के लिए दुमका के राजबांध (सोनकारा) ले जाया गया, लेकिन तब तक अर्नेस्ट बेहोश हो चुके थे। झाड़-फूंक के बाद बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

बुधवार को शव का ईसाई रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अर्नेस्ट मुर्मू अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 7 वर्ष एवं 4 वर्ष के दो बेटों को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 

गौरतलब है कि आज भी गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण जागरूकता के अभाव में सांप काटने पर अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक पर विश्वास करते हैं, जिसके कारण कई लोगों की जान चली जाती है। प्रशासन को इस विषय पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि लोग अंधविश्वास से बाहर निकलकर समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचा सकें।

यह भी पढ़ें: समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Dhanbad News: साधु बनकर घर में घुसे, मंत्र-तंत्र के नाम पर उड़ाए जेवर; ग्रामीणों ने दबोचे 3 ठग
गिरिडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार
Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब
BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें