Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
मानसून से पहले कोयला भंडारण और डिस्पैच व्यवस्था की समीक्षा
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बाघमारा स्थित सिजुआ एरिया-5 के बाँसजोड़ा, कनकनी और निचितपुर कोलियरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसून से पहले कोयला उत्पादन, भंडारण और डिस्पैच व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
धनबाद: बाघमारा में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बाँसजोड़ा कनकनी निचितपुर कोलियरी का निरीक्षण किया । मनोज कुमारअग्रवाल निरीक्षण उपरांत पत्रकारों से भी बात की और कहा कि देश को कोयले की जरूरत है। मानसून से पहले की तैयारी की जा रही है जिससे कोयला खनन समय पर हो और कोयला का भंडारण और डिस्पैच समय पर हो। इसके लिए सभी कोलियरी में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मनोज कुमार अग्रवाल ने अवैध कोयला खनन के लिए दोषी कौन है के जवाब में मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि। कुछ लोग बीसीसीएल से ही बनते हैं और बीसीसीएल को ही दोषी ठहराते हैं वह अपना विचार शुद्ध करें। जो लोग इसमें संलिप्त हैं और सर उठा कर भी चलते हैं।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
