हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले

हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला!

हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्ताव मंजूर हुए। कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, ड्रग्स सूचना इनाम योजना समेत कई बड़े फैसले लिए गए।

Jharkhand Cabinet Decisions: बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक साथ कई अहम फैसले लिए गए। राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी से लेकर नशे के खिलाफ नई रणनीति तक इस बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली।


DA में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी

सबसे बड़ी घोषणा रही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की। सातवें केंद्रीय वेतनमान पर काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। छठे वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता 257 से बढ़कर 262 प्रतिशत हो गया है। पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी राहत मिली उनका DA 474 से बढ़कर 483 प्रतिशत हो गया।


ड्रग्स की सूचना दें, इनाम पाएं

नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए सरकार ने एक नई और दिलचस्प योजना को मंजूरी दी है। अब कोई भी आम नागरिक या सरकारी कर्मचारी ड्रग्स की तस्करी, बिक्री या अवैध उत्पादन की सूचना देता है और वह जानकारी सही साबित होती है तो उसे 3 हजार से लेकर 2 लाख रुपए से अधिक तक का इनाम मिल सकता है। सरकार का मानना है कि जब आम लोग खुद इस लड़ाई में शामिल होंगे तो नशे के खिलाफ कार्रवाई और धारदार होगी।


अबुआ दवाखाना: एक छत, कई इलाज

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए अबुआ दवाखाना योजना को मंजूरी दी गई। इन केंद्रों की खासियत यह है कि यहां एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा यानी सभी प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों की सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अवधि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय


कारोबारियों को राहत: झंझट कम, काम ज्यादा

पेट्रोल, डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने उन्हें त्रैमासिक रिटर्न और मासिक एब्सट्रैक्ट दाखिल करने की बाध्यता से मुक्त कर दिया है। तर्क सीधा है इन वस्तुओं पर वैट खरीद के वक्त ही चुकाया जाता है, इसलिए बार-बार कागजी कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं। इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप


विस्थापितों को राहत: स्टांप ड्यूटी माफ

पुनर्वास नीति के तहत विस्थापितों को आवंटित जमीन और सार्वजनिक उपयोग के लिए दान की गई भूमि के दस्तावेजों पर अब स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क नहीं लगेगा। इससे पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी आएगी और प्रभावित परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।


कलाकारों, डॉक्टरों और पशुपालकों का भी ख्याल

60 साल से अधिक उम्र के वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार और दिव्यांग कलाकारों को 4 हजार रुपए मासिक सहायता राशि देने की योजना को और सरल बनाया गया है। इसके लिए शर्त यह है कि कलाकार की मासिक आय 8 हजार रुपए से कम हो। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इंटर्न्स को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई।


ITI उन्नयन और हवाई सेवा का विस्तार

कौशल विकास के क्षेत्र में ITI संस्थानों के उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन योजना को मंजूरी दी गई। दुमका हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ करार को भी हरी झंडी मिली। इसके अलावा खूंटी जिले में लोधमा-फिसका लिंक रेल लाइन निर्माण के लिए साउथ ईस्टर्न रेलवे को 11.635 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने की स्वीकृति भी दी गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें
Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
नींद में थे यात्री, अचानक पलटी बस! एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा समेत 7 की मौत; जानिए
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
Ranchi News: मोराबादी यज्ञ बाबा आश्रम में गंगा दशहरा और बड़े मंगलवार पर भव्य धार्मिक आयोजन
साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर