Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान

30 चयनित गांवों में विकास की नई इबारत लिखेगा ICPRD

Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान
(फ़ोटो)

ICPRD ने देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर "विकास से वंचित आदिवासी महिलाओं के संस्थानों का निर्माण" परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत दुमका, गोड्डा और जामताड़ा के 30 गांवों में महिलाओं को नेतृत्व और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

देवघर: इंडिपेंडेंट कमीशन फॉर पीपुल्स राइट्स एंड डेवलपमेंट (ICPRD) द्वारा झारखंड में आदिवासी एवं वंचित महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस संबंध में देवघर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉ. नंदिनी अजद द्वारा प्रस्तुत की गई। ICPRD, जो वर्ष 1996 में स्थापित एक राष्ट्रीय स्तर का जन-अधिकार एवं विकास समर्थक संगठन है, समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों—विशेषकर महिलाओं, आदिवासी समुदायों, श्रमिकों, किसानों और युवाओं—के अधिकारों की रक्षा और समग्र विकास के लिए कार्य कर रहा है। संस्था नीति पैरवी, जन-संगठन, क्षमता निर्माण, शोध, प्रशिक्षण तथा विभिन्न संगठनों के बीच सहयोग और नेटवर्क निर्माण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाती है।

पिछले दो दशकों में ICPRD ने देश के 21 राज्यों एवं 158 जिलों में लगभग 1000 से अधिक स्वैच्छिक संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर कार्य किया है। संस्था द्वारा समूह निर्माण, माइक्रो क्रेडिट कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, सुशासन के मुद्दों पर संवाद, तथा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के विरोध में कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए गए हैं।

झारखंड के संदर्भ में ICPRD की परियोजना “विकास से वंचित आदिवासी महिलाओं के संस्थानों का निर्माण” का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को उनके पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके तहत महिला समूहों का गठन कर उन्हें संगठित एवं सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सरकारी योजनाओं तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकें।ICPRD ने अपने सहयोगी संगठनों—RDTF, SAATHEE, दृढ़ संकल्प एवं प्रवला सेवा संस्था—के साथ मिलकर दुमका, गोड्डा एवं जामताड़ा जिलों के 30 चयनित गांवों में कार्य प्रारंभ किया है। 

इन गांवों का चयन शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी-बिजली-सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के आधार पर किया गया है। परियोजना के तहत महिलाओं को संगठित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने, जागरूकता बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय भाषा और सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। ICPRD का यह प्रयास झारखंड में आदिवासी महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न
Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान
Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब
Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी
Sahebganj News: बेटियों का सुरक्षा कवच: एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, सिविल सर्जन ने छात्राओं को किया प्रेरित