Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी

राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की दी गई जानकारी

Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी
(फ़ोटो)

मेदिनीनगर में प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मेदिनीनगर: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से लातेहार उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार, एस.डी.ओ (लातेहार) अजय रजक और पलामू ए.सी. कुन्दन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं जिले की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त संदीप कुमार ने लातेहार जिले में चल रहे विकास कार्यों, राजस्व प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है। इस पर एस.डी.ओ. अजय रजक ने अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे प्रशासनिक एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी। वहीं ए.सी. पलामू कुन्दन कुमार द्वारा क्षेत्रीय प्रशासनिक गतिविधियों एवं समन्वयात्मक कार्यों पर चर्चा की ।

प्रमंडलीय आयुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न
Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान
Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब
Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी
Sahebganj News: बेटियों का सुरक्षा कवच: एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, सिविल सर्जन ने छात्राओं को किया प्रेरित
Sahebganj News: युवाओं का संकल्प: एनएसएस के बैनर तले राजमहल में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन
Sahebganj News: स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: आधी रात को अस्पतालों के औचक निरीक्षण पर निकले सिविल सर्जन