Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक हुए शामिल

Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न
(फ़ोटो)

गोपीकांदर के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हुई। 'सेटां ऐप' के माध्यम से आयोजित इस डिजिटल परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों के विषय ज्ञान और शैक्षणिक कौशल का आकलन करना था।

गोपीकांदर: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन तीसरे चरण की परीक्षा गुरुवार को संपन्न हुआ। इस मूल्यांकन परीक्षा में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित हुई। जिसमें प्रत्येक पाली में 42-42 शिक्षक शामिल हुए, यह पूरी परीक्षा डिजिटल माध्यम से % सेटां ऐप% पर संचालित की गई, जिसमें शिक्षकों से कुल 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के विषय ज्ञान गणित, अंग्रेजी, हिन्दी और ईवीएस, शैक्षणिक कौशल, सामान्य शिक्षण शास्त्र और उनके पेशेवर दृष्टिकोण व क्षमताओं का आकलन करना था। 

सफलतापूर्वक संचालन के लिए बीपीओ शमीम प्रवेश की देखरेख में पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीपीओ शमीम परवेज ने जानकारी दी कि शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने की उद्देश्य से यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न
Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान
Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब
Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी