जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू

जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
जनगणना का कार्य 01 मई से शुरू: डीसी लोहरदगा

रांची में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक मई से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी और 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

रांची: 'हमारी जनगणना, हमारा विकास' के मूल मंत्र के साथ आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिला में निर्धारित समयावधि के अनुसार संपन्न किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

रांची जिले में जनगणना कार्य के संपादन के लिए 4232 पदाधिकारियों-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्र प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है। 4134 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है, जिनमें महिला प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की संख्या 1727 और पुरुष प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की संख्या 2407 है।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण को दो भागों में विभाजित किया गया है। एक मई से 15 मई तक स्व-गणना एवं 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण एवं घर-घर गणना कार्य पूर्ण किया जायेगा। इस अवधि में जिला के प्रत्येक क्षेत्र के हर मकान का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा।

नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए स्व-गणना की व्यवस्था की गई है। यह प्रक्रिया ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। नागरिक को स्व-गणना के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखना होगा। जिसे प्रगणक के घर आने पर साझा करना होगा। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं करता है, तो भी चिंता की आवश्यकता नहीं है। प्रगणक निर्धारित अवधि में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

Read More.. जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग

16 मई से 14 जून के बीच प्रगणक प्रत्येक घर का दौरा करेंगे। इस दौरान मकान का विवरण, घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं अन्य मूलभूत जानकारी दर्ज की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक परिवार का सही और पूर्ण विवरण दर्ज हो।

Read More.. पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"

जनगणना से संबंधित सभी सूचनाओं की गोपनीयता सुनिश्चित की गई है। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। डेटा सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किया जाता है। प्रकाशित रिपोर्ट में केवल सामूहिक आंकड़े ही प्रदर्शित किए जाते हैं। किसी भी व्यक्ति का नाम या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की जाती। इस जानकारी का उपयोग टैक्स, पुलिस या किसी जांच कार्य में नहीं किया जाता है। जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है।

Read More.. पानी की किल्लत और बिजली कटौती पर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, 6 से 12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा