जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग

सुरक्षा गार्ड की हत्या और लूट पर गहरा आक्रोश

जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग
प्रतुल शाहदेव (फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या और लूट की घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे हेमंत सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र में ऐसी वारदात अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाहदेव ने राज्य सरकार से दोषियों की जल्द पहचान कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है।

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में हुए सुरक्षा गार्ड की हत्या और लूट पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे अक्षम्य अपराध बताया। प्रतुल ने कहा की राजा ऐनी नाथ शाहदेव के द्वारा निर्मित आस्था का यह महाकेंद्र झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों के लिए सामान रूप से पूज्यनीय हैं। 

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब मंदिर परिसर के भीतर भी हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है। प्रतुल ने कहा पुलिस विभाग को चमचमाती नई गाड़ियां तो मिल गई। लेकिन जब तक नए जज्बे से अपराध के खिलाफ मुहिम नहीं चलेगा,अपराध पर रोक नहीं लगने वाला है। उन्होंने राज्य सरकार और झारखंड पुलिस से अविलंब दोषियों की शिनाख्त कर स्पीडी ट्रायल के जरिए कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल
Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर
जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग
Ranchi News: रोजगार की राह हुई आसान: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र नामी कंपनियों में चयनित
IRS अफसर की बेटी का कत्ल: घर के अंदर दिखा खौफनाक मंजर, हर तरफ खून के निशान, आरोपी राहुल ने बाथरूम में छिपाया राज
AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत कई सांसदों का इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान
Dumka News: दाहुजोर की रिया कुमारी ने 95.40% अंक लाकर किया कमाल, बनी स्कूल टॉपर
Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर
Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी