Dumka News: दाहुजोर की रिया कुमारी ने 95.40% अंक लाकर किया कमाल, बनी स्कूल टॉपर

उत्क्रमित उच्च विद्यालय पकड़िया दुमका में प्रथम स्थान

Dumka News: दाहुजोर की रिया कुमारी ने 95.40% अंक लाकर किया कमाल, बनी स्कूल टॉपर
रिया कुमारी (फाइल फोटो)

रामगढ़ प्रखंड के दाहुजोर गांव की छात्रा रिया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 95.40% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।

दुमका:  प्रखंड क्षेत्र के दाहुजोर गाँव की छात्रा रिया कुमारी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.40% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। रिया,  अजीत कुमार मंडल की पुत्री हैं और वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पकड़िया दुमका  में प्रथम स्थान हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गाँव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्हें काफी परिश्रम करना पड़ा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा। रिया के पिता अजीत कुमार मंडल ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और उसका यह परिणाम उसकी लगन का फल है। गाँव के लोगों ने भी रिया की सफलता पर गर्व जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

रिया का सपना आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का है। वह देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहती है। रिया कुमारी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान
Dumka News: दाहुजोर की रिया कुमारी ने 95.40% अंक लाकर किया कमाल, बनी स्कूल टॉपर
Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर
Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी
JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में
Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर
Sahebganj News: जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे
Sahebganj News: पारा 40°C के पार, 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह
JAC 10th Result 2026 LIVE: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक