Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
रानीश्वर के आमजोड़ा गांव में NSS यूनिट 1 एवं 5 द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में करीब 50 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी दी गईं। साथ ही स्वच्छता, पोषण और टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
दुमका: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की यूनिट 1 एवं यूनिट 5 द्वारा गोद लिए गए ग्राम आमजोड़ा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेडिकल कैंप) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय समुदाय के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, हीमोग्लोबिन तथा सामान्य शारीरिक जांच की गई और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी यूनिट 1 की डॉ. अवर्णा रॉय तथा यूनिट 5 के प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल के मार्गदर्शन में किया गया। अंत में चिकित्सकों हरप्रसाद मुखर्जी, बनश्री चौधरी (ANM), प्रीति मंडल (CHO), चक्रवर्ती स्वप्ना (ANM) तथा स्वयंसेवकों प्रियंका, पिंकी, रहीमा, नाजिया, प्रभाती, अंजली, सामसुन, बेरोनिका, पेलिमा, राखी, ब्रिस्टी एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
