सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव

स्थानीय लोगों ने सामुदायिक जरूरतों को लेकर उठाई आवाज

सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
सिरसिया में सामुदायिक भवन के सामने जुटे ग्रामीण

गिरिडीह के सिरसिया मौजा में सामुदायिक उपयोग के लिए बने भवन को वन विभाग की घेराबंदी से मुक्त कराने की मांग तेज हो गई है। पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक कर खेल मैदान, श्मशान घाट और प्रतिमा विसर्जन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

गिरिडीह: पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव की अगुवाई में सिरसिया के कई निवासियों ने अपने मौजा में सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित सरकारी भवन को वन विभाग की घेराबंदी से मुक्त कराने की मांग उठाई है। साथ ही वनाधिकार कानून के तहत स्कूली बच्चों के लिए खेल मैदान, श्मशान घाट और प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब तक जाने वाले रास्ते की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।

इस संबंध में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित सिरसिया मौजा में करीब 10-15 वर्ष पूर्व बने एक उपेक्षित सामुदायिक भवन के समक्ष बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद राजेश यादव ने बताया कि यह भवन संभवतः ‘ग्राम संसद’ के नाम से सामुदायिक उपयोग के लिए बनाया गया था, लेकिन लंबे समय तक इसे आम लोगों को नहीं सौंपा गया। इसके कारण यह भवन जर्जर और बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। वर्तमान में वन विभाग ने इसे अपनी भूमि के साथ घेराबंदी में शामिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थित स्कूल के लिए कोई खेल मैदान नहीं है। श्मशान घाट जाने का रास्ता भी इसी जमीन से होकर जाता है, जबकि प्रतिमा विसर्जन के लिए उपयोग किए जाने वाले तालाब का रास्ता भी वन विभाग द्वारा तारबंदी कर बंद कर दिया गया है।

Read More.. झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू

स्थानीय लोगों ने सामुदायिक आवश्यकताओं को देखते हुए भवन को मुक्त कराने, खेल मैदान की व्यवस्था करने तथा श्मशान घाट और प्रतिमा विसर्जन के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है। राजेश यादव ने कहा कि इन मांगों को लेकर शीघ्र ही वनाधिकार कानून के तहत ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।

Read More.. Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा पहुंचे अस्पताल, डीपीआरओ के पिता का जाना हाल

बैठक में कृष्णा ठाकुर, धीरेन्द्र झा, योगेश्वर दास, शिवपूजन ठाकुर, राजेश रजक, राजा कुमार, सचिन बर्मन, रामकिसुन दास, रामचंद्र दास, पप्पू रजक, ललन दास, बबलू रजक, शशि स्वर्णकार, सूरज दास सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Read More.. Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Edited By: Mohit Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद
Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच
Deoghar News: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, मधुपुर स्कूल में वॉटर चिलर स्थापित
झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Deoghar News: सबेज़ोर में भजन गायिका स्नेहा सरगम ने भक्ति से झुमाया माहौल
Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
सरकार द्वारा सामुदायिक उपयोग के लिए निर्मित बिल्डिंग मुक्त करे वन विभाग: राजेश यादव
पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान
बरही के मलकोको में दिखा गिद्धों का झुंड, पर्यावरण के लिए सकारात्मक संकेत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत