पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या, 22 दिन के मासूम को शव के पास छोड़ा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान
पारिवारिक तनाव का खौफनाक परिणाम अयोध्या में देखने को मिला, जहां एक महिला ने गुस्से में अपने पति की जान ले ली। इसके बाद उसने 22 दिन के मासूम बच्चे को शव के पास छोड़ दिया और कुछ ही देर बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में उजाड़ दिया, एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने पहले अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर अपने ही 22 दिन के मासूम बेटे को पिता के शव के पास छोड़कर घर बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस क्रूर वारदात को सुनकर हैरान हैं।
फ़ोटो स्रोत: हिंदुस्तान

घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास के लोगों को घर से कोई गतिविधि नहीं दिखी और दरवाजा बंद मिला। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला गया, तो अंदर पति का शव पड़ा मिला, इधर कमरे में बंद नवजात शिशु की भी दम घुटने से मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने इतनी भयावह घटना को अंजाम देने का कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद या मानसिक तनाव जैसे कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
