योग्य मतदाताओं को एक और मौका देने की मांग, शैलेश कुमार सिन्हा ने उठाई आवाज

झारखंड के मतदाताओं के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आज, 18 नवंबर को आयोजित चुनावी पाठशाला में रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 73 से 76 तक मैं शामिल हुआ और मतदाताओं का नाम जुड़वाने में मदद की।
इस दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व में घोषित स्वघोषणा पत्र के स्थान पर उसे निरस्त करते हुए रांची के उपायुक्त एवं जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए वंशावली की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए सारा दायित्व मतदाताओं पर नहीं छोड़ते हुए जिला प्रशासन ने योग्य मतदाताओं की वंशावली से संबंधित कार्रवाई कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की दिशा में सार्थक पहल की है। इसके लिए मैं उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।
साथ ही, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से अनुरोध करता हूं कि चूंकि वंशावली की सुविधा आज, 18 नवंबर को अंतिम दिन उपलब्ध कराई गई है और पूर्व में स्वघोषणा पत्र भरकर लाए कई मतदाताओं को परेशानी हो सकती है, इसलिए योग्य मतदाताओं को एक और मौका देने पर राज्य निर्वाचन आयोग विचार करे, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
भवदीय,
शैलेश कुमार सिन्हा
सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता सह प्रदेश प्रवक्ता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश


