जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की हुई बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय

लोहरदगा में जय श्रीराम समिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य।

लोहरदगा: जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 23 नवंबर को घाघरा में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से पूरे जिले में व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर तक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमारी जनजातीय संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जिले के समस्त सनातनी समाज एवं आम नागरिकों से अपील की कि 23 नवंबर को घाघरा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

मौके पर जिला संरक्षक परमेश्वर साहू, लक्ष्मी नारायण भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया करूवा, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, महामंत्री जान्हवी गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार, सूरज दसौंधी, रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष बिक्की कसेरा, संगठन मंत्री गुड़िया देवी, दीनदयाल राम, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, संजीव रेड्डी, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, महामंत्री श्वेत कुमार, जमुना कुमार, बुद्धेश्वर उरांव, गुंजन भारती, आयुष गोयल समेत काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Arti kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More