Lohardaga News: खत्री ज्वेल्स की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल गेहूं का वितरण

लोहरदगा के अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलरी हाउस में छठ व्रतियों के लिए तैयारी का दृश्य।

लोहरदगा: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा, सहयोग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए खत्री ज्वेल्स की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल गेहूं का वितरण किया जाएगा। आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से खत्री ज्वेलरी हाउस, अपर बाजार लोहरदगा में लाल गेहूं का वितरण किया जाएगा।

इस सेवा कार्य के माध्यम से खत्री ज्वेल्स की ओर से छठ व्रतियों के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और सहयोग की भावना प्रकट की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व शुद्धता, पवित्रता, श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक है। इस महापर्व में लाल गेहूं का विशेष महत्व होता है। छठ व्रतियों को पूजा की तैयारियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष लाल गेहूं का वितरण किया जाता है।

आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इसी सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी लाल गेहूं वितरण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी छठ व्रतियों से निर्धारित तिथि और समय पर खत्री ज्वेलरी हाउस, अपर बाजार पहुंचकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन को लेकर छठ व्रतियों में उत्साह देखा जा रहा है। लाल गेहूं वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 9431362737 पर संपर्क किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More