Lohardaga News: जिला परिवहन कार्यालय की ओर से शंख पिकेट के पास ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान

लोहरदगा: सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आज दिनांक 10.11.2026 को जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा की ओर से शंख पिकेट के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटी-बड़ी लगभग 50 से 60 वाहनों की जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रोक लगाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम वाहन चालकों से अपील की गई कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें। सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।

