आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर घिरे भूषण बाड़ा, रघुवर दास ने राहुल गांधी से की बड़ी मांग

आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर घिरे भूषण बाड़ा, रघुवर दास ने राहुल गांधी से की बड़ी मांग
भूषण बाड़ा मामले में रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, उठाई गिरफ्तारी की मांग (फाइल फ़ोटो)
कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने विधायक की गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की।

सिमडेगा: झारखंड में “अबुआ सरकार” के राज में आदिवासी बेटियों के साथ हो रहा यौन उत्पीड़न हृदयविदारक है। आदिवासी बेटी निशा भगत जी की पीड़ा से झारखंड अभी उबर भी नहीं पाया था कि सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक अनाथ और नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने की खबर ने झकझोर दिया है।

सिमडेगा से विदेशी धर्म के समर्थन से जीतने वाले कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया है। इन खबरों ने साबित कर दिया है कि झारखंड में न तो कानून का राज बचा है, न ही सत्ताधीशों में लोक-लाज। आज बेटियाँ न तो थानों में सुरक्षित हैं, न ही सत्ताधीशों की बुरी नजर से बच पा रही हैं।

मैं सिमडेगा विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की माँग करता हूँ। साथ ही, पीड़िता को तुरंत सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए। निशा भगत जी की आत्महत्या पर चुप्पी साधने वाले मुख्यमंत्री आखिर कब तक चुप रहेंगे? यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो वे भूषण बाड़ा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करें और मुख्यमंत्री से उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएँ।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More