Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण

सिमडेगा में आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। उपायुक्त कंचन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन कर महिला समूह की सदस्यों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियों को देखा। राखियों की गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन देखकर उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने महिलाओं को मेहनत और लगन से काम करते हुए और बेहतर राखियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अपनी हस्तकला के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है।
सिमडेगा: आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल का उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने अवलोकन किया।
उन्होंने महिला समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना की। राखियों की गुणवत्ता एवं सुंदरता देखकर उपायुक्त काफी प्रसन्न हुईं।
उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते हुए इससे भी बेहतर एवं आकर्षक राखियां तैयार करें। इस पहल से महिला समूह की सदस्यों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ अपनी हस्तकला को बाजार उपलब्ध कराने का अवसर मिल रहा है। मौके पर नजारत उप समाहर्ता-सह-आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक उपस्थित रहे।




